ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*पटना में शुरू हुआ 27th BOGSCON 2022, स्त्री स्वास्थ्य के बारे में देशभर से आए डॉक्टरों ने रखे अपने विचार*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-पटना, 02 दिसंबर 2022 : पटना ऑब्स एंड गायनेक सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय 27TH BOGSCON 2022 के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर से आए वक्ताओं ने अपने अनुभवों और विचारों को साझा किया। उन्होंने स्त्री रोग और उपचार के क्षेत्र में नवीन तकनीक और चुनौतियों को लेकर अपनी बातों को रखा। इस कार्यशाला का मुख्य विषय था आर्ट्स विथ हैंड्स ऑन ट्रेनिंग ऑन सिम्युलेटर्स।

मौके पर इस कार्यशाला की ऑर्गनाइजिंग चेयर पर्सन डॉ विनिता सिंह ने कहा कि यह आयोजन दो साल में एक बार होता है। इसका मकसद दूरदराज के डॉक्टरों और काम की वजह से नई चीजों के बारे में अवेयर नहीं रहने वाले डॉक्टरों को नए ट्रीटमेंट्स के अपडेट व तकनीक के बारे में जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि आज के सत्र में बांझपन पर सत्र आयोजित किया गया। इसमें तकनीकी विकास की सहायता से इस समस्या को दूर कर सकते हैं। आगे के सत्र में भी ऐसे कई समस्या और उनके समाधान के साथ नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी। वहीं, सचिव डॉ सुप्रिया जायसवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का पहला दिन स्क्सेसफुल है। डॉक्टरों में इस आयोजन को लेकर उत्साह काफी है। कल से साइंटिफिक सेशन शुरू होगी। उन्होंने कहा कि आज के सत्र में बांझपन के नए तकनीक के बारे में बताए गए, जिससे लोगों को फायदा होगा। आज तकनीक इतनी उन्नत हो गई है कि बड़ी उम्र की महिलाओं के गर्भाधान की समस्या का निदान भी संभव हो गया है।

कार्यशाला में बेंगलुरु से आये हुए वक्ता डॉ एम ऐस श्रीनिवास के द्वारा IUI और IVF लैब का सेट अप की जानकारी दी गयी।। गुजरात से आये डॉक्टर नयना एच पटेल के द्वारा ओवुलेशन इंडक्शन एंड कंट्रोल्ड ओवेरियन स्टिमुलेशन इन आर्ट पर चर्चा की गयी, तो पुणे से आयी डॉक्टर मीनू अग्रवाल के द्वारा फोलिकल मॉनिटरिंग & डोप्पलर इन इनफर्टिलिटी विषय पर जानकारी दी गयी। वहीं, दिल्ली बेस्ड डॉक्टर काबेरी बनर्जी के द्वारा स्टेप बाय स्टेप ऑफ ओवम पिकअप के बारे में सार गर्भित चर्चा की। TVS गाइडेड एम्ब्र्यो ट्रांसफर की जानकारी डॉक्टर प्रज्ञा मिश्रा चौधरी , वर्क अप ऑफ़ एन इनफर्टाइल मेल की जानकारी डॉक्टर सुनील जिंदल , फर्टिलिटी एन्हान्सिंग लप्रोस्कोपिक सर्जरी की जानकारी डॉक्टर दीपक गोयनका , आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस इन इनफर्टिलिटी की जानकारी डॉक्टर हिमांशु रॉय , फर्टिलिटी एन्हान्सिंग मुल्लेरियन अनोमली सर्जरी की जानकारी डॉक्टर मुक्ता अग्रवाल और टुबल पटेंसी टेस्ट्स एंड इफेक्ट्स ऑफ PID की जानकारी डॉक्टर प्रियनकु रॉय के द्वारा दी गयी I इसके अलावा डॉ हिमांशु रॉय, डॉ कावेरी बनर्जी,डॉ नैना पटेल, डॉ सुनील जिंदल,डॉ मीनू अग्रवाल,डॉ दीपक गोयनका,डॉ श्रीनिवास,डॉ प्रियनकु रॉय, आशीष काले ने भी आज के सत्र में अपने विचार रखे।

इस पूरे कार्यशाला का आयोजन पटना ऑब्स एंड गायनेक सोसाइटी की ओर्गनइजिंग चेयरपर्सन डॉक्टर विनीता सिंह , ओर्गनइजिंग सेक्रेटरी डॉक्टर सुप्रिया जयसवाल, कोर कमिटी मेंबर्स डॉक्टर निभा मोहन , डॉक्टर स्मृति स्पर्श , डॉक्टर चारु मोदी और डॉक्टर के मंजू , वर्कशॉप कमिटी मेंबर्स डॉक्टर प्रज्ञा मिश्रा चौधरी , डॉक्टर संगीता सिन्हा , डॉक्टर मोनिका अनंत, डॉक्टर कल्पना सिंह, डॉक्टर मुक्ता अग्रवाल, और डॉक्टर श्रद्धा चाखियार की देख रेख में संपन्न हुआ । आयोजन की एडवाइजरी बोर्ड में डॉक्टर मंजू गीता मिश्रा , डॉक्टर प्रमिला मोदी , डॉक्टर कुसुम गोपाल कपूर , डॉक्टर बरुन कला सिन्हा , डॉक्टर सुषमा पांडेय ,डॉक्टर धर्मशीला शर्मा, डॉक्टर खल्दा हुडा , डॉक्टर उषा शर्मा, डॉक्टर वीणा पांडेय , डॉ उषा कुमारी,डॉ रेणु सिंह,और डॉक्टर अलका पांडेय शामिल हैं। यह कार्यशाला 03 और 04 दिसंबर को भी जारी रहेगी।

*आमंत्रण पत्र*

*कल संध्या 6 बजे इस कार्यक्रम का विधिवत उद्धघाटन महामहिम राज्यपाल के हाथों संपन्न होगा, जिसमें आप सादर आमंत्रित हैं।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button