19 जून को विद्यापति भवन पटना में श्रुति कम्युनिकेशन ट्रस्ट के द्वारा किया जाएगा पिता दिवस विशेषांक का विमोचन
19 जून को विद्यापति भवन पटना में श्रुति कम्युनिकेशन ट्रस्ट के द्वारा किया जाएगा पिता दिवस विशेषांक का विमोचन
विदित हो की आगामी 19 जून 2022 को विद्यापति भवन पटना में आयोजित पिता दिवस विशेषांक का विमोचन सह सुश्रुत सम्मान समारोह 2022 कार्यक्रम के तैयारी हेतु आज दिनांक 16 जून 2022 को श्रुति कम्युनिकेशन ट्रस्ट की बैठक कंकड़बाग स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रही सुषमा मिश्रा जी ने सभी तैयारियों का बारी-बारी से जायजा लिया।बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि उक्त विमोचन कार्यक्रम में बिहार और भारत के सभी क्षेत्रों के प्रतिष्ठित डॉक्टर , समाजसेवी, पदाधिकारी, शिक्षाविद, पत्रकार, धर्म रक्षक आत्मनिर्भर युवा इत्यादि को सुश्रुत सम्मान 2022 से सम्मानित किया जाएगा।चुकी यह कार्यक्रम पिता दिवस को समर्पित है और पिता दिवस के दिन ही आयोजित है अतः पिता दिवस विशेषांक का विमोचन कर समाज में एक संदेश देने का काम भी श्रुति कम्युनिकेशन ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।इस कार्यक्रम में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पुरोहित काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रकांड विद्वान मुख्य पुजारी आदरणीय डॉ श्री देव मिश्र जी,बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद जी, कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह जी, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन जी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार जी, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी जी,इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद सिंह जी, पद्मश्री डॉक्टर शांति राय जी, इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी इत्यादि कई प्रख्यात और प्रकांड प्रतिष्ठित सामाजिक विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति में होना तय हुआ है।उक्त बैठक में कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए श्री सागर उपाध्याय ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में बिहार की प्रसिद्ध गायिका गिन्नी पांडे और उनके संपूर्ण टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है और कार्यक्रम के अंत में भव्य प्रीतिभोज का भी आयोजन सभी लोगों के लिए किया गया है।
उक्त तैयारी बैठक सभी तैयारियों पर बारी-बारी मंथन किया गया और 19 जून 2022 के कार्यक्रम हेतु सभी लोगों ने एकजुट होकर, संकल्पित होकर कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा तैयार कर ली।उक्त बैठक में सक्रिय सदस्य त्रिलोकी नाथ, सागर उपाध्याय ,सोनू यादव ,पूनम जायसवाल ,रंजीत ठाकुर, शशि रंजन सिंह , राजीव शुक्ला, दीप नारायण सिंह, काशीनाथ गिरी, कृष्ण कुमार सिंह, बृजेश सहाय ,आलोक कुमार सिंह, श्रीधर पांडे, अनु कुमारी, रीता सिंह ,वेंकटेश शर्मा ,आशुतोष पाठक, ललन कुमार, अरविंद कुमार मिश्रा, राजीव नयन , मनीष कमलिया , मिथिलेश कुमार, इत्यादि लोग उपस्थित हुए।



