District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : प्रमंडलीय आयुक्त ने विकास प्रशाखा का किया निरीक्षण, गलत रिपोर्ट देने वाले जांच अधिकारी पर कार्रवाई की कही बात

अररिया/धर्मेन्द्र सिंह, पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त गोरखनाथ ने बुधवार को जिला विकास प्रशाखा द्वारा लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निष्पादन से संबंधित संचिका एवं आवश्यक दस्तावेजों का निरीक्षण किया। डीएम के कार्यालय कक्ष में डीडीसी द्वारा सभी योजनाओं से संबंधित संचिका एवं आवश्यक दस्तावेज पेश किया गया। निरीक्षण के पश्चात आयुक्त ने डीएम के कार्यालय कक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू हुए। आयुक्त ने कहा कि जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं का जांच संबंधित पदाधिकारी द्वारा किया गया है और यह जांच आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस जांच प्रतिवेदन में से कई जांच प्रतिवेदन का जांच किया जा रहा है, ताकि किसी भी जांच पदाधिकारी द्वारा गलत रिपोर्ट नहीं किया जाए। आयुक्त ने कहा कि गलत जांच प्रतिवेदन समर्पित करने वाले जांच पदाधिकारियों पर भी कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए डीएम को नियमित रूप से निरीक्षण एवं अनुश्रवण का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह में निर्धारित तिथि को नियमित रूप से जांच कराया जा रहा है। आयुक्त ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले के विरुद्ध अंतिम कार्रवाई भी की जाएगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की भेदभाव नहीं हो, इसके लिए सामान्य रूप से कार्य निष्पादित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दी गई है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button