ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के सभी मंडलों में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, एवं जिला प्रभारी युवा मोर्चा के विजय देव के द्वारा बच्चों के बीच कॉपी कलम बिस्किट भेंट किया गया।  महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश मलिक ने माधव नगर महादलित परिवारों के बच्चों के बीच कॉपी कलम और चॉकलेट वितरण किए।युवा मोर्चा के द्वारा पौआखाली मंडल के खरूदह पंचायत में महादलित एवं वृद्ध महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया गया, साथ ही किसान मोर्चा के द्वारा 200 से अधिक किसानों को किया गया सम्मानित। किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सेवा समर्पण अभियान के तहत आज 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह किशनगंज जिले के सभी मंडलों में एवं अनेकों मोर्चा के द्वारा सेवा कार्य संपन्न किया गया। जिसके निमित्त महादलित बस्तियों में सेवा कार्य, वृक्षारोपण, आदिवासी समाज के बीच योजनाओं की जानकारी, गरीब कल्याण योजना के तहत झोला एवं राशन वितरण जैसे कार्यक्रम संपन्न हुए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा महादलित बस्ती के माधव नगर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं उनके उद्देश्यों को बताया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, एवं जिला प्रभारी युवा मोर्चा के विजय देव के द्वारा बच्चों के बीच कॉपी कलम बिस्किट भेंट किया गया। वही महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश मलिक ने माधव नगर महादलित परिवारों के बच्चों के बीच कॉपी कलम और चॉकलेट वितरण किए। युवा मोर्चा के द्वारा पौआखाली मंडल के खरूदह पंचायत में महादलित एवं वृद्ध महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया गया। किसान मोर्चा के द्वारा 200 से अधिक किसानों को सम्मानित करने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। आदिवासी अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के द्वारा आदिवासी समाज के बीच गरीब कल्याण योजना के तहत झोला वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ एवं विभिन्न मंडलों में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशांत गोप के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा किशनगंज जिले में 200 से अधिक बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के बारे में जन-जन तक संदेश पहुंचाने का कार्य कार्यक्रमों के माध्यम से संपन्न किया। युवा मोर्चा के द्वारा कई मंदिरों में सेवा कार्य संपन्न किया। कार्यक्रम मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप नेतृत्व में संपन्न हुआ। वही युवा मोर्चा के कार्यक्रम में जिला संयोजक, अंकित कौशिक, सह संयोजक, राकेश गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष, मयंक कुमार नगर महामंत्री राहुल शाह, अरविंद मंडल, मुकेश कुमार सिन्हा, पप्पू चौहान, प्रकाश ठाकुर जैसे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button