District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : रोजगार मेले में 1000 युवाओं ने कराया निबंधन, 380 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

किशनगंज, 01 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, किशनगंज के तत्वावधान में मंगलवार को मारवाड़ी कॉलेज परिसर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

रोजगार मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवा पहुंचे। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि मेले में कुल 1000 अभ्यर्थियों ने अपना निबंधन कराया, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रारंभिक रूप से 380 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

डीएम ने कहा कि इस तरह के रोजगार मेलों के आयोजन से जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक ही मंच पर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलते हैं। इससे युवाओं को अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार हासिल करने में सुविधा होती है।

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें कौशल विकास और स्वरोजगार के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करना है। युवा अपनी क्षमता और कौशल को विकसित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने युवाओं से उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने और अपने भविष्य के प्रति गंभीरता से प्रयास करने की अपील की।

मेले में करीब 24 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, कौशल और अनुभव के आधार पर विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया संचालित की। रोजगार के साथ युवाओं को व्यावसायिक मार्गदर्शन भी दिया गया।

आयोजकों के अनुसार, मेले का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें कौशल विकास एवं करियर निर्माण के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था। मेले में युवाओं में रोजगार को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button