घटना/दुर्घटना

नहर में डूबने मे 09 वर्षीय बच्ची की मौत, दुसरे दिन शव बरामद।..

गुड्डू कुमार सिंह:/आरा।तरारी प्रखंड के तरारी गांव के पास नहर से शुक्रवार की शाम पाँच बजे एक किशोरी की बिहिया नहर में डुबने से मौत ,मची कोहराम ,काफी खोजबीन के बाद शव नही हुआ बरामद ।

मौके पर पहुँचे तरारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर की पहल पर नहर का पानी बंद कराया गया तो शनिवार की सुबह विपनडीह गाँव के समीप से शव बरामद ।

मृत्का की पहचान बक्सर जीला अन्तर्गत नावानगर थाना स्थित मंडीहा निवासी 12 वर्षीय अंजू कुमारी के रूप में की गई ह्रै।बताया जाता ह्रै की कल शाम करीब पाँच बजे नहाने के क्रम में डूब गई ,पानी काफी व तेज गति के कारण बह गई।हादसे की सूचना मिलते घटना स्थल पर पहुंचे तरारी. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर व परिजनो द्वारा काफी खोजबीन के बाद उसका पता नही चला।तब थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर द्वारा नहर विभाग के एसडीओ से नहर का पानी बंद करने का अनुरोध किया गया।नहर बंद होने के देर रात बाद भी उसका कुछ अता पता नही चला।
आखिरकार शनिवार की सुबह विपनडीह गाँव के समीप ग्रामीणों द्वारा नहर में शव को देख इसकी सूचना तरारी थाना को दि गई ,जिसके बाद तरारी थानाध्यक्ष द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर शव का उसके पिता रामगोविन्द मुसहर व माता जोन्ही देवी द्वारा शिनाख्त कर शव को अन्त्यपरिक्षण हेतु आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। शव को देख माता जोन्ही देवी का रोरोकर बुरा हाल था। अजूं अपने ननिहाल नरेश मुसहर के घर अपने माता पिता के संग आई थी।

Related Articles

Back to top button