अपराध

भोजपुर:-हत्या की घटना में संलिप्त 01 अपराधी ग्रिफ्तार।..

गुड्डू कुमार सिंह /आरा:-कोईलवर थानान्तर्गत दिनांक-01.05.2024 की रात्रि में कमालूचक बालू घाट में अवैध खनन को लेकर हुई दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना जिसमें 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी।

तथा 01 व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। इस संबंध में कोईलवर थाना कांड सं0-210/24, दिनांक-02.05.2024, धारा-302/34 भा०द०वि० दर्ज किया गया।

उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सदर आरा के नेतृत्व में पु०नि० नरोत्तम चन्द, थानाध्यक्ष कोईलवर थाना, पु०अ०नि० रामजन्म कुमार, कोईलवर थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा उक्त कांड में संलिप्त मुख्य सूटर सरोज राय, पे०-पुलिस राय, सा०-चकिया, थाना-डोरीगंज, जिला-सारण को दिनांक 19.05.2024 की रात्रि में बड़हरा थानान्तर्गत बिन्दगांवा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया था। उक्त कांड में संलिप्त 01 अन्य अभियुक्त हरेराम प्रसाद, पे०-स्व० मुखलाल प्रसाद, सा०-महादेव चक सेमरिया, थाना-कोईलवर जिला-भोजपुर, को गठित टीम के द्वारा दिनांक-27.06.2024 को समय करीब 10:30 बजे पूर्वाहन में महादेव चक सेमरिया से गिरफ्तार किया गया हैं। जिसकी सूचना भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के द्वारा प्रेस वार्ता कर दी गई जानकारी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!