अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

समस्तीपुर बाइक लुटेरा गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

समस्तीपुर में लगातार बाइक लूट की वारदात के बाद मुफ्फसिल पुलिस कारवाई करते हुए बाइक लुटेरा गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूटी गई दो बाइक,एक देशी कट्टा,दो कारतूस, एक मोबाईल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किया है।इस मामले में एसपी हरप्रीत कौर ने बताया की मुफ्फसिल थानाक्षेत्र में बाइक लूट की लगातार दो घटना के बाद एक टीम गठित की गई थी।इस टीम के द्वारा एक अपराधी छोटू कुमार को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर अन्य सभी अपराधीयों को अरेस्ट किया है।बताते चलेकि 4 नवम्बर और 6 नवम्बर को मुफसिल थानाक्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button