अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लोकसभा चुनाव 2019 : शिवहर के बूथ संख्या 275 में होमगार्ड जवान से गलती से चली गोली से मतदान कर्मी की मौत…

घटना शहर के मतदान केंद्र संख्या 275 की है।मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार में वोटिंग का दौर जारी है।वोटिंग के दौरान ही शिवहर में गोलीबारी की घटना में एक मतदानकर्मी की मौत हो गई।घटना शिवहर के बूथ संख्या 275 की है जहां होमगार्ड जवान से गलती से गोली चल गई। जवान के रायफल से निकली गोली पोलिंग पार्टी के ही एक कर्मी को जा लगी, जिससे वो घायल हो गए।घायल मतदान कर्मी को इलाज के लिए शिवहर सदर अस्पताल के बाद मुजफ्फरपुर भेजा गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौैत हो गई।मृतक की पहचान शिवेंद्र कुमार के तौर पर हुई है जो कि बासोपट्टी के रहने वाले थे और पेशे से शिक्षक थे।मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।इस घटना की शिवहर के एसपी संतोष कुमार ने भी पुष्टि की है।इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी होमगार्ड के जवान को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उसके हथियार को भी जब्त कल लिया है।होमगार्ड जवान को पीठासीन पदाधिकारी के बयान पर गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट-त्रिलोकी नाथ प्रसाद

 

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button