अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लूट कांड के एक आरोपी को घटना के 6 घण्टे के अंदर 01 देशी कट्टा और 01 गोली के साथ किया गिरफ्तार…

पूर्णियां के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने लूट कांड के एक आरोपी को घटना के 6 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार।एक देशी कट्टा ओर एक गोली के साथ अभियुक्त मो शहनवाज़ को किया गिरफ्तार।लूटी हुई मोटरसाइकिल भी बरामद।बताते चले कि उक्त अभियुक्त ने हथियार के बल पर राजेश कुमार साह से उसकी मोटरसाइकिल जिसका नंबर BR 11 R 3833 है के साथ साथ पर्स को भी लूट लिया था 19 अक्टूबर की रात को।घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी प्रशांत भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ घटना के 6 घण्टे के अंदर ही अपराधी को जिंदा लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया साथ लूटी हुई मोटरसाइकिल को भी बरामद करने मे सफलता प्राप्त किया।

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र सिंह

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!