अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रांची : एक व्यक्ति की हत्या से गुस्साये लोगों ने हरमू रोड कार्तिक उरांव चौक के पास जाम कर दिया, रोड जाम से वाहनों का आवागमन प्रभावित…

रांची झारखंड की राजधानी में एक व्यक्ति की हत्या से गुस्साये लोगों ने हरमू रोड कार्तिक उरांव चौक के पास जामकर दिया।रोड जाम से वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है।फलस्वरूप बिरसा चौक से आने और सहजानंद चौक से बिरसा चौक की ओर जाने वाली सड़क जाम हो गयी है।रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास आपसी विवाद में बुधवार की रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।सूचना मिली, तो पुलिस वहां पहुंची और घायल व्यक्ति को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में भर्ती कराया।इलाज के दौरान रिम्स में घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गयी।मृतक का नाम मोहम्मद हबाब बताया गया है।बताया जाता है कि मर्डर आधी रात को (रात के 12 बजे) हुई।पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गयी है।मामले की जांच चल रही है।

रिपोर्ट-रांची संवाददाता

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button