प्रमुख खबरें
*मां शैलपुत्री की आराधना कर डॉ. प्रेम कुमार ने बिहारवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की*
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर कलश स्थापना एवं मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के पावन अवसर पर समस्त बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं है।
डॉ. प्रेम कुमार ने मां शैलपुत्री के श्रीचरणों में नमन करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि भारतीय संस्कृति, आस्था एवं शक्ति-उपासना का पावन पर्व है, जो समाज में सद्भाव, एकता और सकारात्मकता को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से बिहार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे तथा राज्य में शांति, सद्भाव एवं समृद्धि बनी रहे।


