अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : रुईधाशा प्रेमपुल के पास रमजान नदी में पैर फिसलने से नदी में डूबा बच्चा, प्रसाशन एवं स्थानीय लोगो द्वारा की जा रही है बच्चे की तलाश।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना क्षेत्र के रुईधासा प्रेमपुल की रेलिंग से पांव फिसलने से 10 वर्षीय बच्चा रमजान नदी में डूब गया। बच्चे की पहचान मोहम्मद सिराज पिता मो० मोफीज खगड़ा रेल लाइन के पास के नजदीक रहने वाले के रूप में हुई है। पानी गहरा होने के कारण बच्चे का पता शाम तक नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी समीर कुमार, सदर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशू मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा मछुआरो को बुलवाकर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी गई है। मौके पर महाजाल मंगवाया जा रहा था। शाम के बाद अंधेरा होने के कारण बच्चे का पता लगाने में मुश्किल हो रही थी। वही आसपास के मछुआरे भी बच्चे की खोजबीन में जुटे हुए थे। बच्चे के डूबने की खबर फैलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चा नहाने के लिए वहां पहुंचा था। रेलिंग से उसका पांव फिसल गया। उस समय बच्चा सीधे गहरे पानी मे चला गया। आशंका यह भी जतायी जा रही है की नदी में पत्थर होने के कारण बच्चे के सर में पत्थर से चोट लग गई होगी। एसडीआरएफ की टीम को भी बुलवाया जा रहा है। साथ ही गोताखोरों को भी बुलवाया जा रहा था। बच्चे के परिजन भी मौके पर पहुंचकर अपने बच्चे के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। परिजनों को रो रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजन अपने बच्चे के बारे मे सोचकर परेशान है। आपको मालूम हो कि स्थानीय लोगो के मुताबिक मो० सिराज के दादा भी इसी नदी में डूब कर मृत्यु हुआ था। मौके पर देर शाम तक अंचलाधिकारी समीर कुमार सदर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु सहित पुलिस की टीम मौजूद रही।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button