देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
बीजेपी ने एमएलसी लालबाबू को किया निलंबित…..
भाजपा ने शुक्रवार को विधान पार्षद लालू प्रसाद को पार्टी से निलंबित कर दिया है।लालबाबू की प्राथमिक सदस्यता को भी भाजपा ने रद्द कर दिया है।आरोप है कि लालबाबू ने बुधवार को महिला एमएलसी नूतन के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसके बाद नूतन के पति नीरज कुमार बबलू ने लालबाबू के परिषद की लॉबी में पीटा था।लोजपा एमएलसी नूतन सिंह से दुर्व्यवहार के मामले में विवादों में आए विधान पार्षद लालबाबू प्रसाद का पत्ता गुरुवार को ही साफ हो गया था।वे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष थे।गुरुवार की रात जारी पार्टी की नई प्रदेश कार्यसमिति की लिस्ट में लालबाबू का नाम नहीं था।उनको उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।बिहार बीजेपी नेता सुशील मोदी ने पहले लालबाबू को बचाने की कोशिश की थी और पूरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया था,लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी खबर मीडिया में आ गई। इसके बाद पार्टी को लालबाबू पर कार्रवाई करना पड़ा।कार्रवाई में हुई देर पर राजद, जदयू और कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। राबड़ी देवी ने कहा कि बीजेपी की हकीकत की



