ताजा खबर

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने महान समाजवादी नेता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद एवं पिछड़े वर्गों के सामाजिक न्याय के पुरोधा बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (बी. पी. मंडल) की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटिशः नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/अध्यक्ष महोदय ने अपने संदेश में कहा कि बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल का पूरा जीवन वंचितों, शोषितों, पिछड़ों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा प्रस्तुत ‘मंडल आयोग’ की रिपोर्ट ने देश में सामाजिक न्याय, समतामूलक समाज के निर्माण और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने में ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी भूमिका निभाई। उनका दूरदर्शी नेतृत्व, सादगीपूर्ण जीवन और समानता पर आधारित विचार समाज के हर वर्ग और राष्ट्र के उत्थान के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button