ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बिरसा मुंडा विश्वास रैली में रांची के मोराबादी मैदान में वनवासी( अनुसूचित जनजाति) पलामू से भाग लेंगे – विजय नंद पाठक

केवल सच – पलामू
मेदिनीनगर-  भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई| बैठक का संचालन महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया व विषय प्रवेश जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कराया |बैठक के मूल उद्देश्य को बताते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि बिरसा मुंडा विश्वास रैली जो रांची के मोराबादी मैदान में आगामी 5 जून को आयोजित होने वाली है। उसके मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी हैं । उक्त कार्यक्रम में पलामू से 1000 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग कार्यक्रम में भाग लेंगे। हमारी पार्टी के जिले के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य बनता है कि वह इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी जान से जुड़ जाएं और जो संख्या पलामू जिला अध्यक्ष के तरफ से दी गई है उसमें एक भी संख्या की कमी ना हो बल्कि उस संख्या में वृद्धि हो जाए तो ज्यादा अच्छा है। साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में ही आगामी 7 जून को जिला कार्यसमिति की बैठक का कार्यक्रम भी तय किया गया है। जिसका समय पूर्वाहन 10:30 बजे तय किया गया है ,इस बैठक में
जिला पदाधिकारी ,जिला कार्यसमिति सदस्य ,जिला के सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं प्रत्येक मंडल के मंडल अध्यक्ष और जिले के सभी वरिष्ठ नेता इस बैठक में भाग लेंगे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय, रीना किशोर,अरविंद सिंह,जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता,जिला मंत्री मंजू गुप्ता,किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी,रोहित शर्मा उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन श्याम बाबू ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!