राज्य

जननायक कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपनों को नीतीश कुमार ने पूरा किया – उमेश सिंह कुशवाहा

कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए तन-मन से जुट जाएं कार्यकर्ता - उमेश सिंह कुशवाहा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-सोमवार को मधुबनी जिला के लौकहा विधानसभा में जनता दल (यू0) की ओर से जननायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता लौकही के प्रखंड अध्यक्ष श्री विनोद कुमार मंडल एवं मंच का संचालन खुटौना के प्रखंड अध्यक्ष देवदत्त साह ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय सांसद श्री रामप्रीत मंडल, पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मेश्वर राय, माननीय विधायक श्री गुंजेश्वर शाह, पूर्व विधायक श्री सतीश शाह, श्री रंजीत साहनी, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री रणविजय कुमार, श्री मोहम्मद जमाल, श्री रंजीत कुमार झा, श्री श्याम राय, श्रीमती वीणा सिंह कुशवाहा, श्री रामबाबू कुशवाहा, श्री मोहम्मद बाकी, श्री संजीव झा, श्री फुले भंडारी, श्री कमलकांत भारती, श्री अब्दुल कयूम, श्री पंकज कुमार सिंह, श्री विजय कुमार सिंह, श्री मोहन सदाय, श्री राज नारायण सिंह यादव, श्री राजकुमार, श्री तजमुल हुसैन, श्री हीरा मांझी, श्री संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।

अपने संबोधन में श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जीवनपर्यंत शोषित और वंचित समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रयासरत रहे। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया। मुख्यमंत्री रहते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने कार्यकाल में कई ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिसका सीधा फायदा समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े दलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा समुदाय को हुआ। महिलाओं को सशक्त बनाने में भी उनका प्रयास प्रसंशनीय था। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 24 जनवरी को पार्टी राजधानी पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100वीं जयंती समारोह मनाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से ही पूरे तन-मन से जुट जाएं।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारे नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर के कदम चिन्हों पर चलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने में दिन-रात लगे हुए हैं। यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जातीय गणना का काम पूरा हुआ और हमारे नेता कोई भी काम आधा-अधूरा नहीं छोड़ते हैं। जातीय गणना के तुरंत बाद उन्होंने आरक्षण के दायरे को भी बढ़ाने का युगान्तकारी फैसला लिया। साथ ही सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्गाे को भी सबल बनाने के लिए कल्याणकारी योजनाएं बना रही है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ़ हमारे नेता वंचित-शोषित वर्गाे को उनका वाजिब हक दे रहे है वहीं दूसरी ओर भाजपा हकमारी कर रही है। मोदी सरकार द्वारा षडयंत्रपूर्वक डॉ0 भीमराव अंबेडकर के संविधान को मिटाने का प्रयास हो रहा है। दलित, पिछड़ा और शोषित वर्गों को जो संवैधानिक अधिकार दिया गया है उससे भी छिनने के लिए भाजपा आमादा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प हमारे नेता ने लिया है। वो विपक्षी एकता की धुरी बनकर उभरे हैं। श्री नीतीश कुमार ने भाजपा मुक्त भारत बनाने का जो संकल्प लिया है उसे साकार करने के लिए एकजुट और जागरूक होना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button