ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

पलामू जिले में प्रतिभावान युवाओं, महिलाओं एवं किसानों को भाजयुमो सम्मानित करने का कार्य कर रहा है – ज्योति पाण्डेय

केवल सच – पलामू

मेदिनीनगर – भारतीय जनता पार्टी की देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण,युवा एवम आत्मनिर्भर भारत को समर्पित सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा देशभर में विकास बाइक रैली का आयोजन कर केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजयुमो पलामू जिला अध्यक्ष ज्योति पांडेय के नेतृत्व में प्रथम चरण में मेदिनीनगर में विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली गई।बाइक रैली पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन (टाउन हॉल) में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर प्रारंभ की गई। रैली को पलामू सांसद बी.डी. राम,विधायक आलोक चौरसिया,जिला प्रभारी विनय जायसवाल,भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे,मनोज सिंह,जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक,विपिन बिहारी सिंह मंगल सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने झंडा दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर सांसद सांसद बीडी राम ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार देश के साथ साथ दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाया है।यह सरकार सेवा सुशासन के साथ गरीब कल्याण एवं देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है।
जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक एवं जनहित कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा द्वारा देशभर में कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
जिला प्रभारी विनय जायसवाल ने बताया कि जिले के सभी मंडलों में मोदी सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव तत्पर है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ज्योति पांडेय ने बताया कि मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो द्वारा देशभर में कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।पलामू जिले में भी प्रतिभावान युवाओं महिलाओं एवं किसानों को भाजयुमो कार्यकर्ता घर-घर जाकर सम्मानित कर रहे हैं।हम सभी मोर्चा के कार्यकर्ता भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या एवं प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी के नेतृत्व में जिले के सभी मंडलों में सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है।
बाइक रैली टाउन हॉल से प्रारंभ होकर शहर के तिनकोनिया गैरेज- सुभाष चौक- विवेकानंद चौक शाहपुर-बेलवाटिक,रेलवे स्टेशन रोड-ओवरब्रिज होते कचहरी चौक- छः मुहान-हॉस्पिटल चौक-पुलिस लाइन रोड-बिस्फुटा-बैरिया चौक-बाइपास रोड-रेड़मा चौक-पांकी रोड-होते हुए राजा मेदनीराय मेडिकल कालेज पोखराहा में सम्पन्न हुई।
रैली मार्ग में अवस्थित महापुरुषों के प्रतिमा पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सफाई कर माल्यार्पण भी किया।
रैली में अविनाश वर्मा,विभाकर पांडेय,अमित तिवारी,दुर्गा जौहरी,विजय ओझा, श्याम बाबू,सुरेंद्र विश्वकर्मा,छोटू सिन्हा, सुनील पांडेय,शशिभूषण पाण्डेय, राजीव रंजन ,रोहित शर्मा,विकास तिवारी,साहिल त्रिपाठी,राजकुमार बर्मन,अमित आनंद,रिंकू दुबे,शुभम तिवारी,राहुल अग्रवाल,सौरभ पांडेय,शिव शंकर मिश्रा,शिव मिश्रा, प्रदीप सिन्हा,मनदीप प्रजापति,बिट्टू चंद्रवंशी,अखिलेश्वर ठाकुर,रंजीत पासवान,ओम प्रकाश दुबे,दीपक सिंह, प्रिंस सिंह, सोमेश सिंह सहित सैकड़ों भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल रहे।
रैली को सफल बनाने में विकास तीर्थ बाइक रैली के जिला प्रभारी सह भाजयुमो पलामू के महामंत्री विपुल गुप्ता की भूमिका सक्रिय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button