हत्या के कांड में संलिप्त 02 अभियुक्त गिरफ्तार।…

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा/ गिधा औद्योगिक क्षेत्र परिसर के पानी टंकी के बगल में एक शव बरामद किया गया था जिसकी पहचान संतोष साह, पे०-नवल साह, सा०-छोटामी, थाना – अवतार नगर, जिला-छपरा के रूप में की गई। उसके बाद मृतक के परिजनों को इस संबंध में सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही मृतक के चाचा (वादी) बिरजु साह, पे० – स्वार्थ साह, सा०- छोटामी, थाना – अवतार नगर, जिला-छपरा गिधा ओ०पी० पर आये और इनके द्वारा बताया गया कि मेरे भतीजा को दिनांक 01.09.2023 को 1. शैलेश साह, पे०-गणेश साह, सा०-आमी, थाना- दिघवारा, जिला-छपरा 2. करण साह, पे०-शैलेश साह, सा०-आमी, थाना – दिघवारा, जिला-छपरा 3. अर्जुन साह, पे० – शैलेश साह, सा०-आमी, थाना- दिघवारा, जिला-छपरा एवं 4. मुकेश साह, पे०-लाल मोहन साह, सा०-प्रतापसागर, थाना- अवतारनगर, जिला-छपरा के द्वारा गिधा औद्योगिक क्षेत्र परिसर में सिमेन्ट पाईप फैक्ट्री में काम कराने हेतु अपने साथ ले गया था तथा इन्हीं चारों लोगों ने मेरे भतीजा की हत्या कर दी हैं। वादी के द्वारा दिये गये फर्दबयान के आधार पर उक्त चारों नामदर्ज अभियुक्तों के विरूद्ध गिधा ओ०पी० कांड सं0-539/2023, दिनांक- 05.09.2023, धारा-302/201 भा०द०वि० दर्ज किया गया तथा उक्त कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर आरा के नेतृत्व में ओ०पी० अध्यक्ष गिधा ओ०पी० एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा रेड / छापामारी कर उक्त कांड में संलिप्त अभियुक्त रामलखन सिंह पिता स्व० हरिनन्दन सिंह, सा०- खरांटी, थाना – चरपोखरी, जिला – भोजपुर को दिनांक 08.09.2023 को रात्रि में औद्योगिक क्षेत्र परिसर के सिमेन्ट पाईप फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया तथा इसके निशानदेही पर उक्त कांड में शामिल 01 अन्य अभियुक्त मुकेश साह, पिता-लाल मोहन साह, सा०- प्रतापपुर, थाना- अवतार नगर, जिला-छपरा को गिरफ्तार किया गया हैं।