देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
दिल्ली में एअर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइट आईं आमने-सामने, पायलट त्यागी की सुझ-बुझ से बड़ा हादसा टला…
यहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया।इंडिगो और एअर इंडिया के प्लेन आमने-सामने आए गए।दोनों में टक्कर होते-होते बची। एअर इंडिया के एयरक्राफ्ट में करीब 122 पैसेंजर्स सवार थे।एअर इंडिया का प्लेन उड़ान भरने वाला था और इंडिगो का प्लेन लैंडिंग कर रहा था।पैरेलल रनवे पर एक ही वक्त में एयरक्राफ्ट की परमिशन नहीं होती।अगर आ रहा प्लेन किसी कारण से लैंडिंग के लिए मना कर दे और दोबारा से टेकऑफ कर ले,तो ऐसी स्थिति में किसी दूसरे प्लेन से टकराने की स्थिति बन जाती है।शुक्रवार को आईजीआई पर बड़ा हादसा होने से बच गया।आपको मालुम हो की AI-156 में 122 लोग सवार थे।इसने एयरपोर्ट के 28वें रनवे से गोवा के लिए उड़ान करीब 11.30 बजे भरी थी।सूत्रों के मुताबिक,एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने AI के कैप्टन अमित त्यागी को तुरंत टेकऑफ करने से मना किया क्योंकि 27वें रनवे पर एक और प्लेन लैंड कर रहा था।ये दोनों रनवे पैरेलल न होकर,आगे जाकर एक दूसरे के करीब हो जाते हैं।कैप्टन त्यागी ने चतुराई दिखाते हुए टेकऑफ नहीं किया और 185kmph की स्पीड पर ब्रेक लगा दिया।इसके तुरंत बाद एयरक्राफ्ट को टर्मिनल लाया गया और ब्रेक-टायर चेक किए गए।इंजीनियर ये देखकर दंग रह गए कि गर्मी और इतनी स्पीड के बाद भी टायर बर्स्ट नहीं हुए।इसे पायलट की सूझ-बूझ ही कहा जा सकता है।एटीसी ने फिलहाल कोई कमेंट करने से मना कर दिया है।यह घटना नरेंद्र मोदी



