देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

टीपू की तलवार बापू की चप्पल ऐसे एंटीक चीजों के शौकीन है, विजय माल्‍या….

बैंकों का 7,800 करोड़ रुपए का कर्ज न चुका पाने के कारण देश से बाहर रह रहे शराब कारोबारी विजय माल्या को लंदन की स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।बर्बादी की कगार पर खड़े शराब करोबारी विजय माल्‍या को पुरानी चीजों का बेहद शौक रहा है।उनके पास राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी के सामान से लेकर टीपू सुल्‍तान की तलवार तक है।माल्‍या ने नीलामी के दौरान इन्हें खरीदने के लिए अच्‍छी रकम खर्च की थी।उनके पास कई दुर्लभ विंटेज कारें भी हैं।मैसूर के शासक टीपू सुल्‍तान की यह तलवार माल्‍या ने लंदन में हुई नीलामी के दौरान करीब 5 लाख पाउंड (करीब पांच करोड़ रुपए) में अपने नाम की थी।2004 में यह नीलामी प्रसिद्ध नीलामी हाउस सूथबी की ओर से आयोजित की गई थी।अपने भारी वजन और आकार के चलते यह तलवार पूरी दुनिया में मशहूर है।इससे पहले कई बार इस तलवार को भारत लाने का अभियान भी चलाया गया था।तलवार पर वापस किसी भारतीय के कब्‍जे को माल्‍या ने भारत के लिए गौरव का क्षण बताया था।विजय माल्या के पास बापू का चश्‍मा,चप्‍पल और बर्तन भी हैं।राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी से जुड़ी इन चीजों की नीलामी 2009 में 
न्‍यूयॉर्क में हुई थी।इससे पहले भारत में इस नीलामी का भारी विरोध हो रहा था।कई संगठनों का दावा था कि किसी देश के राष्‍ट्रपिता से जुड़ी चीजों पर पहला हक उस देश का होता है।उन चीजों को कोई संस्‍था ऐसे नीलाम नहीं कर सकती है।बापू से जुड़ी चीजों का मालिकाना हक रखने वाले जेम्‍स ओटिस ने ऐन वक्‍त पर बापू से जुड़ी चीजों की नीलामी वापस लेने को राजी भी हो गए थे,हालांकि नीलामी घर ने निमाली रोकने से इनकार कर दिया।बाद में नीमाली के दौरान विजय माल्‍या ने 18 लाख डॉलर की सबसे ऊंची बोली लगाकर ये चीजें अपने नाम कीं।

रिपोर्ट-दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकार 

Related Articles

Back to top button