अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

टायर चोरी करते हुए तीन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,भेजा जेल…

औरंंगाबाद बारुण पुलिस ने टायर चोरी कर रहे तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।जिस सम्बन्ध में उन चोरों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजा गया।थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि शुक्रवार की रात में गस्ती के क्रम में एक टेम्पो से टायर खोल रहे तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया।तीनों रोहतास जिले के डेहरी के कमरगंज के निवासी है।जिसमे मुकेश कुमार उर्फ कुंदन रावत,आकाश कुमार विश्वकर्मा, चंदन कुमार शामिल है।ये तीनो शुक्रवार की रात में बारुण नवीनगर सड़क के समीप हनुमान मंदिर पास खड़ी टेम्पो से दोनों टेम्पो का चक्का खोल अपने टेम्पो में रख रहे थे।उसी क्रम में तीनों को पकड़ा गया। इधर टेम्पो मालिक अरुण गुप्ता ने तीनों चोरों के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

रिपोर्ट-मयंक कुमार

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button