भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा भोजपुर की वर्चुअल जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न।

गुड्डू कुमार सिंह आरा आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा भोजपुर जिला कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंग बहादुर यादव ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल जी शामिल हुए। बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।मुख्य वक्ता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के विपरीत परिस्थिति में भी हमारे कार्यकर्ता लगातार जन सेवा में लगे हुए हैं ।पहले भी कार्यकताओं द्वारा मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया गया।जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई और केंद्र सरकार और बिहार सरकार की मदद से किसानों को आर्थिक लाभ प्रदान की जा रही हैं। किसान सम्मान निधि के तहत सभी किसानों के खातों में पैसा दी जा रही है,उसी प्रकार राशन कार्ड बना कर किसानों और गरीबों के लिए राशन की व्यवस्था की जा रही है ।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार द्वारा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। पार्टी जन सेवा भावना से हमेशा कार्य करती है। बिहार की किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा किसान रेल शुरू की गई है, जिसके माध्यम से बर्बाद हो रहे उपज को सरकार के माध्यम से बाजारों तक पहुंचाई जाएगी। जिसकी शुरुआत हो चुकी है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भोजपुर जिला के गरीब, असहाय और किसानों के लिए पार्टी और सरकार हमेशा खड़ी रहती है। हमारे कार्यकर्ता भी उनके समस्याओं से अवगत होकर उनका निदान कर रहे हैं। किसान मोर्चा द्वारा कार्यक्रम चलाकर किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है ।सरकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ दिलवाने लिए हमारे किसान मोर्चा द्वारा कार्यक्रम कराया जा रहा है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रंग बहादुर यादव ने भोजपुर जिला में चल रहे किसान मोर्चा द्वारा कार्यक्रमो का विस्तृत ब्यौरा रखा और अपने सभी मंडलों में किसान मोर्चा की मजबूती पर बल दिया । बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के जिला प्रभारी राजीव रंजन सिंह ,किसान मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी प्रह्लाद राय, प्रदेश प्रवक्ता मधुरेंद्र कुमार सिंह किरण,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह,मिथलेश पांडेय,मधु सिन्हा सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।