ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

एशियन जुनियर साॅफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप के लिए भोजपुर की आठ वर्षिय आर्या पराशर का चयन..

आरा-भोजपुर/गुड्डू कुमार बीर कुँवर सिंह की धरती बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर के रहने वाली आठ वर्षिय आर्या पराशर पिता रोहित कुमार ने प्रथम एशियन जुनियर साॅफ्ट टेनिस चैम्पियनशीप के लिए भारतीय टीम की ओर से प्रतिभावान खिलाडी के रूप मे शामिल होकर भोजपुर का नाम विश्व स्तर पर रौशन किया।फिलिपिंस मे 26 से 31अगस्त तक आयोजित प्रथम एशियन जुनियर साॅफ्ट टेनिस चैम्पियनशीप के लिए आरा की आठ वर्षीय प्रतिभावान खिलाडी आर्या पराशर का चयन भारतीय टीम मे किया गया।प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी गई।इस अवसर पर जिले के खेल पदाधिकारी श्री संजय कुमार विहार साॅफ्ट टेनिस संघ के सचिव डाॅक्टर रंजीत भूषण, पिता बाला जी श्रीवास्तव, श्री अंकुर आनन्द, अभय कुमार सिंह, कोंच प्रिंस कुमार ने आर्या को प्रोत्साहन व शुभकामनाएं दी।श्री संजय कुमार ने समस्त साॅफ्ट टेनिस खेल प्रशिक्षक व मार्गदर्शक परिजनो का आभार व्यक्त किया और कहा कि बिना सरकारी प्रोत्साहन के भोजपुर का नाम विश्व स्तर पर ले जाने वाली बिहार के भोजपुर जिला के आरा के रहने वाली आर्या पराशर पिता रोहित कुमार पहली प्रतिभावान खिलाडी के रूप मे उभर कर सामने आई है।भोजपुर साॅफ्ट टेनिस संघ के सचिव डाॅक्टर रंजीत भूषण ने कहा कि भोजपुर जिले से आधुनिक संसाधन के विना प्रतिभावान खिलाडी का विश्व स्तर पर प्रतिनिधित्व करना पुरे विहार के खेल और खिलाडियों के लिए गौरव की बात है।साथ ही उनके परिवार का शुक्रिया किया जिनके दिन रात के मेहनत से उसे इस जगह पर पहुंचाया ताकि वह देश के साथ साथ भोजपुर का नाम रौशन कर सके।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button