ब्रेकिंग न्यूज़

गोवा से मुंबई की उड़ान भरने के लिए रनवे से फिसला विमान,मुश्किल से बची 161 की जान…

गोवा के हंसा एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।जेट एयरवज की 9W2734 फ्लाइट सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर जब गोवा से मुंबई जाने के लिए रनवे 26 पर टेक ऑफ कर रही थी तभी अचानक तकनीकी दिक्कत की वजह से विमान दूसरी दिशा में करीब 360 डिग्री तक घुम गया।एयरपोर्ट पर मौजूद नौसना के जवानों और अधिकारियों की मौजूदगी से हालात पर तुरंत काबू पा लिया गया।जेट एयरवज ने इस घटना को लेकर अफसोस जाहिर किया है और कहा है कि इस घटना से जुड़े और जानकारी बाद में दी जाएगी।साथ ही यात्रियों के मुंबई भेजे जाने के वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।एएनआई के मुताबिक,विमान 9W-2374 रनवे पर किसी तकनीकी खराबी की वजह से फिसल गया।इसमें क्रू मेंबर्स समेत 161 लोग सवार थे।जिसमें से 154 यात्री और 7 क्रू मेंबर्स थे।

जेट एयरवेज ने एक बयान जारी कर कहा है कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।कुछ यात्रियों को विमान से निकालने के दौरान चोटें आई हैं।इस हादसे के बाद हंसा रनवे पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई है,हालांकि रनवे को थोड़ी देर बाद खोल दिया गया।

रिपोर्ट:-न्यूज़ रिपोटर 
 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!