अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गया : टिकारी में कोरोना महाविस्फोट, 27 लोग पाये गये कोरोना संक्रमित..

गया/सुमित कुमार मिश्रा, टिकारी में बुधवार को कोरोना ने महाविस्फोट किया और शहर के 27 लोग पोजेटिव निकले।पिछले दिनों 41 लोगों के लिए गए कोरोना जांच सेम्पल में कुल 27 लोग संक्रमित पाये गये है।अनुमण्डल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ सरोज कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों के परिजन और उनके संपर्क में आने वाले लोगो का स्वाब नमूना जांच के लिए भेजा गया था।बुधवार की देर शाम आई रिपोर्ट में टिकारी के कुल 27 लोग पॉजिटिव पाए गए है।इनमे एक ही परिवार के 15 लोग पॉजिटिव पाए गए है।पिछले दिनों शहर के एक मेडिकल स्टोर संचालक के पुत्र कोरोना पोजेटिव पाए जाने के बाद उसके परिवार के सभी सदस्यों एवं मेडिकल स्टोर में काम करने वाले लोगों का स्वाब नमूना लिया गया था।जिसमे परिवार के सदस्य सहित कुल 15 लोग पॉजिटिव पाये गये है।इसके अलावा संपर्क में आने वाले कई लोग पॉजिटिव पाये गये।इसके अलावे नगर पंचायत की एक वार्ड पार्षद, उनके पुत्र व उनके सास व ससुर भी कोरोना संक्रमित पाये गये।उपाधीक्षक डॉ सिंह ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमित को होम आईसोलेशन में रखा जाएगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button