देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
केस डायरी नहीं सौंपने से नाराज कोर्ट ने एसपी का वेतन काटने का दिया आदेश…
बिहार के गोपालगंज में हत्या के 18 साल पुराने मामले में कोर्ट में केस डायरी नहीं सौपने से नाराज एससीजेएम ने एसपी रवि रंजन कुमार के वेतन से 2000 हजार रुपये काटने का आदेश दिया है।इसके अलावा कोर्ट ने विजयीपुर थानेदार पंकज कुमार के वेतन से भी एक हजार रुपये काटने का आदेश जारी किया है।नाराज कोर्ट ने इस आदेश की प्रति गोपालगंज के ट्रेजरी के साथ साथ प्रदेश के डीजीपी को भी भेजा है।जानकारी के मुताबिक विजयीपुर थाना कांड संख्या 14/1999 में तत्कालीन थानाध्यक्ष ने हत्या के एक मामले को सही मानते हुए 10 मई 2000 को”फाइनल फार्म”27/2000 नयायालय में पेश किया और कहा कि अभियुक्त का पता नहीं चल रहा है।



