अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को ढूंढने पर इनाम का पोस्टर लगा बेगूसराय के चौक चौराहे पर..

बेगूसराय/निलेश कुमार, बता दें कि बीते दिनों से जिस वैश्विक महामारी की दौड़ से बेगूसराय की जनता परेशान है साथ ही स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से भी त्रस्त जनता ने अपने सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की खोजबीन पोस्टर के सहारे इनाम की घोषणा कर शुरू कर दी है।विरोधियों कहीं भी किसी तरह से भी इस फायर ब्रांड नेता को बख्शने को तैयार नहीं ऐसे बता दें कि पिछले करोना संकट से लेकर अभी तक कहीं भी गिरिराज सिंह को अपने संसदीय क्षेत्र में देखा नहीं गया है।बेगूसराय संसदीय क्षेत्र के जनता एवं भाजपा के विरोधियों का कहना है की हमारे सांसद एवं केंद्रीय मंत्री हम लोगों को छोड़कर अपने संसदीय क्षेत्र से लापता हो गए हैं वही भाजपा के कई नेता का कहना है गिरिराज बाबू हाल-चाल ले रहे हैं। करोना संकट में और भाजपा के जितने भी कार्यकर्ता हैं उनको घर घर जाकर मदद करने के लिए बोल रहे हैं।भाजपा नेता का कहना हुआ जो जितने भी बेगूसराय के आला अधिकारी हैं उनसे सांसद संपर्क साध रखे हैं और हम कार्यकर्ता यहां तन मन से जनता के बीच काम कर रहे हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button