District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सदर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए 09 लीटर विदेशी शराब के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

किशगनंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना की पुलिस ने सोमवार को शहर के फरिंग गोला से गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए 9 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है जिसमे दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि फरिंगोला में आकाश चौहान और फिरोज शराब का कारोबार करता है। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह के नेतृत्व एएसआई संजय कुमार यादव व पुलिस बल ने छापेमारी कर आकाश चौहान और मो फिरोज़ को 9 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने कुछ शराब स्मैक तस्कर का नाम बताया है जिसे पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button