District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सदर थाने में लगाया गया जनता दरबार, 4 मामले हुए निष्पादित

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर सदर थाना में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे। डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। जनता दरबार में कई मामला सामने आया। कुल 10 मामलों में आवेदन पड़े। जिसमें मौके पर ही 4 मामलों का निष्पादन किया गया। वही 6 मामलों का निष्पादन नहीं हो सका। इसके लिए सुनवाई की अगली तिथि दी गई। सदर थाना मे सीओ समीर कुमार व सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी मे लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। था। मौके पर सीओ समीर कुमार, सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह, अंचल निरीक्षक गंगा राम टुड्डू व सदर थाना की पुलिस पदाधिकारी मौजूद थी। डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु के निर्देश पर जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। एसपी डॉक्टर मेगनु ने कहा कि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। जिसमे सुलह के आधार पर थानों में लगने वाले जनता दरबार मे मामलों का निष्पादन किया जता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button