ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : द आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए राजकरण दफ्तरी..

हरेक व्यक्ति को रचनात्मक और सकारात्मक सोच ही रखनी चाहिए। सकारात्मक सोच के साथ कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो सफलताएं कदम चूमेगी:-डॉ. राजकरण दफ्तरी

किशनगंज/धर्मेंद्र सिंह, उद्योगपति सह समाजसेवी डॉ. राजकरण दफ्तरी को राजस्थान परिषद, बंगलोर द्वारा द आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया।नेपाल, बिहार, झारखंड तेरापंथ समाज के अध्यक्ष के रूप में तेरापंथ के आचार्य श्री महाश्रमणजी के सेवा और दर्शनार्थ दर्जनों श्रद्धालुओं के साथ बंगलोर यात्रा पर पहुंचे डॉ. राजकरण दफ्तारी को बंगलोर में सम्मानित किया गया।यह कार्यक्रम बंगलोर स्थित चेतना केंद्र में किया गया, जहां फिलहाल तेरापंथ समाज के आचार्य श्री महाश्रमणजी विराज रहे हैं। अवार्ड प्रदान करने के बाद तेरापंथ समाज के युवकों को प्रेरणा देने के उद्देश्य से राजस्थान परिषद द्वारा डॉ. राजकरण दफ्तरी की व्यवसायिक और सामाजिक योगदानों की उपलब्धियों पर साक्षात्कार भी लिया गया। साक्षात्कार में डॉ. दफ्तरी ने बारीकी से कारोबार की और सामाजिक गतिविधियों में अपनी सफलता के सूत्रों के बारे में उपस्थित तेरापंथ समाज के युवकों को विस्तार से बताया।उन्होंने युवाओं को बताया कि हरेक व्यक्ति को रचनात्मक और सकारात्मक सोच ही रखनी चाहिए। सकारात्मक सोच के साथ कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो सफलताएं कदम चूमेगी।इंसान को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार होना चाहिए, चाहे समाज हो या व्यपारिक क्षेत्र।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button