किशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : आपातकाल का कलंक लगाने वाली कांग्रेस के काले कारनामे को देश कभी नहीं भूलेगा:प्रवीण

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, लोकतंत्र पर प्रहार करने का दुःखद दिन 25 जून 1975 को देश के माथे पर आपातकाल का कलंक लगाने वाली कांग्रेस के काले कारनामे को देश कभी ना भूलेगा ना माफ करेगा। उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने आपातकाल के 47वीं बरसी पर यहाँ पत्रकारों से बातचीत के क्रम में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आपातकाल देश के इतिहास के लिए काला अध्याय है। स्वतंत्र भारत मे 25 जून 1975 के अर्द्धरात्रि को कांग्रेस द्वारा देश पर थोपे गये शर्मनाक आपातकाल के दौरान रात में सोते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण सहित अटल बिहारी वाजपेयी, मोरारजी देसाई, चरण सिंह, राज नारायण, नानाजी देशमुख, कर्पूरी ठाकुर जैसे अनेकों प्रमुख नेता सहित 21 महीने के आपात काल मे 1,10,000 लोगों गिरफ्तार कर प्रेस पर सेंसर लगा, अखवारों के जुबान पर ताले जड़ दिये गये और देश वासियों भीषण यातनाएं सहने पर मजबूर कर दिया गया था। प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार ने संविधान के अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग कर लगाए गए इमरजेंसी के विरुद्ध गम्भीर यातनाएं सह कर भी अपनी आवाज बुलंद करने वाले सत्याग्रहियों सेनानियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि एक परिवार की सत्ता की लालच ने संसद को निष्क्रिय बनाकर देश को रातों रात जेल में तब्दील कर दिया गया, प्रेस, विपक्ष, न्यायलय, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सब खत्म कर लोकतंत्र की सांसे को जेल में कैद कर कांग्रेस अपना नंगा नाच करती रही। कहा कि कांग्रेस ने जिस तानाशाही प्रवृति के कारण आपातकाल लगाया था आज भी ठीक वैसी ही है। और यह प्रवृति अक्सर उभर कर सामने आ जाती है। कहा कि ये काली कहानी को बार बार स्मरण करने की जरूरत है ताकि हमें याद रहे की लोकतांत्रिक परम्पराओं के क्षरण के कितने दुष्परिणाम होते हैं। जिन लोगों ने हमारे लोकतंत्र को बंधक बनाया उन्होंने कभी इस कुकृत्य के लिए माफी नही मांगी और ना ही उनको सजा मिल सकी। कहा कि अगर हम आपातकाल की पुनरावृत्ति नही चाहते तो जिम्मेदार लोगों को ना तो इसे भूलना चाहिए और ना ही माफ़ करना चाहिए बल्कि नयी पीढ़ी को कांग्रेस के काले इतिहास से परिचित कराना चाहिए। मौके पर कुमार के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक, नगर महामंत्री अरविंद मंडल, मनीष कुमार, डॉ प्रणय सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button