अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : पलासी में सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की मौत

अररिया/अब्दुल कैय्युम, जिले के पलासी प्रखंड में मंगलवार को सोहंदर पंचायत के सोहंदर से बुद्धि गोसाईपुर जाने वाली सड़क पर बुद्धि गांव वार्ड नंबर छह के समीप सड़क दुर्घटना में एक 55 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गयी। मृत महिला बुद्धि गांव के रेजी लाल यादव की पत्नी बताई गई हैं। घटना की सूचना पर युवा नेता रंजीत यादव घटना स्थल पर पहुँच कर परिजनों से मिलकर मृतक के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को ढांढस दिलाया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक तारा देवी सड़क के किनारे खड़ी थी। विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दी। जिस से वे घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया हालांकि परिजनों ने संतुष्टि के लिये ग्रामीण स्तर पर डॉक्टर को दिखाया। जहां उन्हें मृत घोषित बताया। मौत की खबर सुनते ही उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी। मृतक का पुत्र सुरेश यादव, नबोध यादव, पुत्री रीता देवी का रो रोकर बुरा हाल हैं। घटना की सूचना पर स्थानीय युवा नेता रंजीत यादव, अमोद झा, पूर्व पंचायत सचिव अशोक यादव आदि ने घटना स्थल पर पहुच कर उनके परिजनों को ढांढस दिलाया। रंजीत यादव ने बताया बुद्धि सोहंदर का मार्ग अवरोध होने के कारण मृतक को पोस्टमार्टम के लिये नही ले जाया जा सका। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना प्रशासन को दी दी गयी है। उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button