District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरन्यायपालिकाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया गया आयोजन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में स्थानीय इंडोर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर के थीम है “मानवता के लिए योग” इस महोत्सव में व्यवहार न्यायालय के माननीय न्यायाधीश सहित विभिन्न विभागीय कर्मियों एवं उनके परिवार व बच्चें भी शामिल हुए। मंगलवार प्रात: 6 बजे से 7 बजे तक महोत्सव के दौरान योग प्रशिक्षका कविता कुमारी एवं प्रिया हलधर ने प्राणायाम के विभिन्न क्रिया सहित योगाभ्यास करायें। उन्होंने विभिन्न योगाभ्यास के दौरान योग के लाभ पर भी प्रकाश डाल रही थी। उल्लेखनीय है कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रजनीश रंजन ने योग महोत्सव आयोजन से पूर्व बीते दिनों जन-जन में जागरूकता के लिए अपील किया था और आजादी के 75वें सालगिरह के अवसर पर योग महोत्सव में भाग लेने की अपील किए थे। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के शुभ अवसर पर कौशलेश कुमार, प्रधान न्यायाधीश, बिपिन कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, मनीष कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय, विवेक भारद्वाज, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ के साथ साथ अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण एवं व्यवहार न्यायालय, किशनगंज के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button