देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
अपनी पत्नी की बेवफाई से नाराज होकर डिप्टी एसपी ने पत्नी की प्रेमी की हत्या के लिए तीन लाख की सुपारी
यूपी के मुरादाबाद से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है,जिसमें एक पुराने हत्या के पीछे की चौंकाने वाली कहानी सामने आई है।एक शख्स को डिप्टी एसपी की बीवी से दिल लगाना भारी पड़ गया और उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।अपनी पत्नी की बेवफाई से नाराज होकर डिप्टी एसपी ने पत्नी के प्रेमी की सूपारी देकर हत्या करवा दी।पुलिस के मुताबिक डिप्टी एसपी ने अपनी पत्नी की प्रेमी की हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी,लेकिन महज आठ दिनों के भीतर ही पुलिस ने डिप्टी एसपी की इस साजिश का पता लगा लिया।सुपारी लेने वाले दोनों शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अब वह डिप्टी एसपी की तलाश कर रही है।यह घटना एक फरवरी 2017 की है।जब विशाल विलियम्स नाम का रेलवे कर्माचारी की हत्या कर दी गई।जब एक फरवरी को विशाल कैंटीन में चाय पीने आया था,अचनाक उसके फोन की घंटी बजी,फोन पर बात करने के लिए जब वह कैंटीन से बाहर निकला,दो लोगों ने उसपर गोली चला दी।गोली लगने के कारण विशाल की मौके पर ही मौत हो गई।



