ब्रेकिंग न्यूज़

रणभूमि में तब्दील रहा खरसावां शहीद स्थल…

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास खरसावां शहीद स्थल पहुंचे,जहां आदिवासी समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार विरोध किया,वहीं विरोध ऐसा कि मुख्यमंत्री को शहीद स्थल पर आधे घंटे तक घेरे रखा।इतना ही नहीं प्रशासन की मौजूदगी में आदिवासी समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाया और जमकर मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारेबाजी की।वैसे आधे घण्टे के कड़ी मस्कत के बाद मुख्यमंत्री को शहीद स्थल में प्रवेश करने दिया गया।वहीं आक्रोशित लोगों ने मुख्यमंत्री पर जूता और चप्पल भी बरसाए लोगों में नाराजगी इतना कि सभा स्थल पर बने बने पंडाल को भी तोड़ दिया।और कुर्सियां भी तोड़ी हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री लोगों को अभिवादन करते हुए आगे बढ़ते चले गए,और लोग मुख्यमंत्री पर जूता चप्पल की बरसात करते रहे।

वहीं पुलिस मूकदर्शक बनकर देखतीे रही।यह पूरा वाक्या करीब 1 घंटे तक सभा स्थल में चलता रहा,लेकिन प्रशासन ने कोई अपनी तत्परता नहीं दिखाई अगर प्रशासन तत्पर रहती तो मुख्यमंत्री के साथ इतनी बड़ी घटना नहीं घटती।इतना ही नहीं हेलीपैड तक लोग दौड़कर गए और मुख्यमंत्री को वहां भी वापस जाओ के नारे बाजी करते रहे।

करीब 1 घंटे तक खरसावां का शहीद स्थल रणभूमि में तब्दील रहा और यह सब नजारा प्रशासन के सामने होता रहा तरह इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी दूर-दूर तक नजर नहीं आए हालांकि इस हंगामा का नेतृत्व जेएमएम के विधायक दशरथ गगराई कर रहे थे।विधायक गागराई के पहुंचते ही कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और मुख्यमंत्री पर टूट पड़े…

POSTED BY:-धर्मेन्द्र सिंह JANUARY-03,2017

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!