ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

प्रकाशपर्व पर बिहार के लिए एतिहासिक है:पर्यटन मंत्री अनीता देवी…

प्रकाश पर्व के दौरान देश विदेश से कई श्रद्धालुओं से बाते हुई सभी ने एक स्वर में एक ही बाते कही बिहार और बिहारियों के प्रति नजरिया बदल गया…जो भी आया है एक बदला हुआ नजरिया लेकर जा रहा है।इसके लिए सरकार प्रशासन के साथ साथ पटना की जनता भी बधाई के पात्र है।पटना की सड़कों पर आस्था का जो सैलाब था उसे देखकर कही नहीं लगा की यह किसी खास धर्म विशेष का आयोजन था बल्कि यह तो साम्प्रदायिक सदभाव का मिसाल बन गया…हमें बिहारी होने पर गर्व है…अनीता देवी ने कहा की प्रकासपर्व पर देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी,माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नितीश कुमार,पंजाब के मुख्यमंत्री माननीय श्री प्रकाश सिंह बादल सहित बिहार के सभी मंत्रीगण सहित देश विदेश के कोने कोने से लाखो श्रधालुओ ने भाग लिया।ये बिहारवासियो के लिए गर्व की बात है ।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर 

प्रकाश पर्व का आज पांचवा दिन है।शुक्रवार को प्रकाशपर्व का विधिवत समापन भी हो जायेगा।लेकिन लोगो के जेहन में यह पर्व हमेशा याद रहेगा क्योंकि कई मायनों में प्रकाश पर्व ने हमारे दिलों दिमाग में ऐसी जगह बनाई है जो कभी नहीं मिटने वाला।आज गांधी मैदान के दरबार हाल में सभी ने चाहे पीएम नरेंद्र मोदी हो या पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल सभी ने एक स्वर में इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की और नीतीश कुमार ने भी बड़े दिल का परिचय देते हुए प्रकाश पर्व की तैयारी में जुटे पटना के अधिकारियो की जिस तरह तारीफ की वह भी काबिले तारीफ है।

वही पर्यटन मंत्री अनीता देवी ने कहा की प्रकास पर्व पर पंजाब सहित देश के कोने-कोने से एवं विदेशो से सिख श्र्धालोओ का जत्था संगत में भाग लेने गुरु गोबिंद सिंह के चरणों में नत-मस्तक हुए।

बताते चले की यह 350वें प्रकाश पर्व को सफल बनाने में हमारे आवास पर प्रेस संवाददाताओ को गुरु गोबिंद सिंह जी सीखो के दसवें गुरु है।जो अपने विचारो एवं त्याग व बलिदान से देश दुनिया में सन्देश दिया एवं खालसा पथ की स्थापना की तथा अपने विचारो के माध्यम से सभी लोगो को सिखने का संदेश दिया।पर्यटन मंत्री ने कहा की सबसे बड़ा दिल तो पटना वासियो ने दिखाया है।सबसे बड़ा दिल पटना सिटी के लोगो ने दिखाया है।एक सप्ताह से दुकाने बंद है मंडी बंद है लेकिन फिर भी चेहरे पर मुस्कान लिए प्रकाश पर्व में आये लोगो के स्वागत में जुटे है चाहे वो किसी धर्म,किसी जाति के हो सिटी से लेकर दानापुर तक मानो सड़कों पर मेला सा नजारा रहा यह गुरु की महिमा ही रही की बात बात पर बवाल करने वाले भी इस दौरान शांति और सद्भावना की ऐसी मिसाल पेश की जो सदियों तक याद रखी जायेगी।वही पटना गाँधी मैदान का नजारा भी आज इस पर्व के अवसर सुंदर देखने को मिला ।

 

 

प्रकाश पर्व के दौरान देश विदेश से कई श्रद्धालुओं से बाते हुई सभी ने एक स्वर में एक ही बाते कही बिहार और बिहारियों के प्रति नजरिया बदल गया…जो भी आया है एक बदला हुआ नजरिया लेकर जा रहा है।इसके लिए सरकार प्रशासन के साथ साथ पटना की जनता भी बधाई के पात्र है।पटना की सड़कों पर आस्था का जो सैलाब था उसे देखकर कही नहीं लगा की यह किसी खास धर्म विशेष का आयोजन था बल्कि यह तो साम्प्रदायिक सदभाव का मिसाल बन गया…हमें बिहारी होने पर गर्व है…अनीता देवी ने कहा की प्रकासपर्व पर देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी,माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नितीश कुमार,पंजाब के मुख्यमंत्री माननीय श्री प्रकाश सिंह बादल सहित बिहार के सभी मंत्रीगण सहित देश विदेश के कोने कोने से लाखो श्रधालुओ ने भाग लिया।ये बिहारवासियो के लिए गर्व की बात है ।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button