किशनगंज : मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर बीजेपी मना रही है सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 8 साल के स्वर्णिम कार्यकाल को देखते हुए सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण पर्व एक पखवारा 14 दिन लगातार प्रत्येक मोर्चा के द्वारा आम जनमानस के बीच होने जा रही है। पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने गुरुवार को किशनगंज प्रेस क्लब में जिला के सभी पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता कर कही। विधायक श्री खेमका ने कहा कि बीजेपी विधायक विजय खेमका ने कहा 8 साल में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। बीजेपी के विभिन्न मंच मोर्चा द्वारा एक पखवाड़े तक कई कार्यक्रमों का अयोजन होगा। प्रेस वार्ता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कुमार विशाल उर्फ डब्बा, जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी जय किशन, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष टिटू बदवाल, भाजपा कला
संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शंकर दास, शक्ति केंद्र प्रभारी मनीष कुमार, नगर उपाधक्ष्य शिवम कुमार, नगर महामंत्री अरविंद मंडल, विश्वजीत कुमार, अतिपिछड़ा मंच के नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अंकित कौशिक, जिला उपाध्यक्ष साहिल कुमार, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, नगर अध्यक्ष राहुल कुमार साहा, नगर उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, बुथ अध्यक्ष संजीव सोनार, सैनिक प्रकोष्ठ से विश्वजीत गुप्ता, मिथिलेश मिश्रा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।