ठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़
ठाकुरगंज : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

किशनगंज,11अप्रैल(के.स.)। फरीद अहमद, जिले के पौआखाली, तेलीभिट्ठा और ताराबाड़ी में एक दर्दनाक रेल हादसे में युवक की मौत हो गई। यह घटना पौआखाली रेलवे स्टेशन के समीप तेलीभिट्ठा गांव के पास रेलवे पुल के नजदीक घटी।
मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत पौआखाली के तेलीभिट्ठा वार्ड संख्या 01 निवासी मोहम्मद जिशान रेल लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मालवाहक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।



