District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : महिला सुरक्षा को लेकर महिला थाने की पुलिस गंभीर, स्कूलों व संस्थाओं में किया जा रहा है महिला सशक्तिकरण सभा का आयोजन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, महिला सुरक्षा के साथ साथ महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला थाना व महिला कोषांग के द्वारा विद्यालयों व महिला से जुड़े संस्थाओं में महिला सशक्तिकरण सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार व गुरुवार को दौला हाई स्कूल, बहादुरगंज स्थित सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र व गुरुवार को अन्य स्थानों में महिला सशक्तिकरण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बच्चियां, शिक्षक-शिक्षिकाएं व संस्था के कर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान महिला थानाध्यक्ष विनिता कुमारी ने कहा कि पुलिस विभाग महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है। महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालयों व संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में यह देखा जा रहा है कि महिलाओं के विरूद्ध इंटरनेट व मल्टीमीडिया के द्वारा लैंगिक अपराध हो रहे है। ऐसे में इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए महिलाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। महिलाएं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म व्हाटसएप, फेशबुक आदि का व्यवहार सतर्कता बरते हुए करें। फेसबुक पर अंजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को किसी भी हाल में एकसेप्ट न करें। साथ ही अंजान व्यक्ति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने से बचें। अंजान व्यक्ति को किसी प्रकार का मैसेज भेजने से भी बचना चाहिए। ऐसे फ्रेंड रिक्वेस्ट बाद में घातक व हानिकारक साबित हो सकते हैं। वही कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा को लेकर कानून में महिलाओं के अधिकार के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु अवर निरीक्षक मेघा कुमारी, अर्चना कुमारी आदि मौजूद थी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button