किशनगंज : प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।
किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, रुईधाशा स्थित सर्वशिक्षा अभियान के कार्यालय में प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। समीक्षा बैठक में उप शिक्षा निदेशक संजय चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार गुप्ता व शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से विभाग से संबंधित कोर्ट के केस को गंभीरता से लिये जाने का निर्देश दिया गया। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने समीक्षा के दौरान यह जानकारी ली की न्यायालय से संबंधित अबतक कितने मामलों का निष्पादन हुआ है। उन मामलों में विभाग के द्वारा अब तक क्या किये गयें। वही छात्र-छात्राओं के लिए होने वाले रामानुजम सर्च टैलेंट प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन को लेकर जिले की स्थिति की समीक्षा की गई। जिसमे यह निर्देश दिया गया कि इस प्रतियोगिता में बच्चों की भागिदारी को भी प्राथमिकता के रूप में लिया जाना है। इसके अलावे जिले में शिक्षा विभाग से संबंधित चल रहे योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई। विभिन्न योजनाओं में खर्च के लिए विद्यालयों को दी जाने वाली राशि की भी समीक्षा की गई। गुरुवार को विद्यालयों को दी जाने वाली राशि की भी समीक्षा की गई। गुरूवार को उप शिक्षा निदेशक संजय चौधरी ने यूएमएस खगड़ा स्थित कस्तुरबा गांधी विद्यालय व संसाधन कक्ष का निरीक्षण किया। जिसमे संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता मौजूद थे।