किशनगंजDistrict Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज में महिला संवाद कार्यक्रम: महिलाओं की आवाज़ बनी बदलाव की पुकार

स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर महिलाओं ने उठाई मांग

किशनगंज,16मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले के सात प्रखंडों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रमों में महिलाओं ने अपनी सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी जरूरतों को बेबाकी से रखा। बुलादह पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में सावित्री कुमारी ने बिहार पुलिस में जाने की अपनी आकांक्षा व्यक्त की और प्रखंड स्तर पर खेल स्टेडियम की मांग की, ताकि ग्रामीण किशोरियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिले।

लवली, जो शिक्षक बनना चाहती हैं, ने कहा कि पुस्तकें सीमित संसाधनों के कारण उपलब्ध नहीं हो पातीं, इसलिए गाँव-पंचायतों में लाइब्रेरी की आवश्यकता है। उन्होंने प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए संस्थागत व्यवस्था की भी मांग रखी।

वहीं बहादुरगंज प्रखंड की अफरोजा बेगम ने प्रखंड अस्पतालों में चौबीस घंटे डॉक्टर, ब्लड बैंक और जाँच सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।

महिला संवाद में सामने आई अन्य प्रमुख मांगों में जन वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन की मात्रा में वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा पेंशनों की राशि बढ़ाना, छात्रवृत्ति और साइकिल योजना जैसी शैक्षिक योजनाओं में सुधार, साथ ही स्थानीय सड़कों और नालियों की मरम्मत की मांग प्रमुख रही।

यह संवाद कार्यक्रम महिलाओं को अपनी बात रखने और नीति निर्धारण तक अपनी आवाज़ पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनता दिखा, जिससे यह साफ झलकता है कि ग्रामीण महिलाएं अब अधिकारों और विकास की दिशा में सजग और सक्रिय हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!