किशनगंजDistrict Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज: महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने उठाई पंचायत स्तर पर सहायता केंद्र खोलने की मांग

किशनगंज,27मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सदर प्रखंड के टेउसा पंचायत में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने सरकारी योजनाओं की जानकारी और सहायता के लिए पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर सूचना सह सहायता केंद्र खोलने की मांग की। कार्यक्रम में भाग ले रहीं रुकेया खातून ने कहा कि जानकारी के अभाव में कई महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। यदि सहायता केंद्र स्थापित हो, तो खासकर निरक्षर और कम पढ़ी-लिखी महिलाओं को भटकना नहीं पड़ेगा।

महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से जोड़ना है। इस दौरान योजनाओं से जुड़ी जानकारी पर आधारित लीफलेट वितरित किए गए और वीडियो फिल्म भी प्रदर्शित की गई, ताकि महिलाएं योजनाओं को समझ सकें और उनका अधिकतम लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बालिका साइकिल योजना, स्नातक प्रोत्साहन योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, अक्षर आँचल योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना, महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण, और पंचायती राज में 50% आरक्षण जैसी कई योजनाओं की जानकारी दी गई।

कोचाधामन प्रखंड के बलिया पंचायत की मेहरूनिशा ने भी महिलाओं के लिए स्थानीय स्तर पर सहायता केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं न केवल योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगी, बल्कि उनके क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी पा सकेंगी।

कार्यक्रम में महिलाओं ने योजनाओं का लाभ लेने में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों को भी साझा किया और सरकार से समाधान की मांग की। साथ ही, कई लाभार्थी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा कर अन्य महिलाओं को प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!