किशनगंज : महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को एक संस्था के द्वारा चिकित्सिका, शिक्षिका व महिला प्रयवेक्षिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक इजहारुल हुसैन, महिला चिकित्सिक डॉ उर्मिला कुमारी, गर्ल्स स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को प्रस्सति पत्र व स्वछता से सम्बंधित उपहार भी भेंट किया गया। गर्ल्स हाई स्कूल की बच्चियों के द्वारा स्वागत गान व लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि महिलाओं के सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस पर महिलाओं की सामाजिक आर्थिक सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में उपलब्धियों पर प्रकाश डालने का प्रयास किया जाता है। चिकित्सक डॉ उर्मिला कुमारी ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम है डिजिटऑल इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फॉर जेंडर इक्वलिटी। वार्ड पार्षद रानी देवी ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के अधिकार के प्रति सभी को जागरूक करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। उन्होनें कहा कि महिलाएं अब किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है। मंच संचालन शिक्षक इन्हेसार राही कर रहें थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के जिला लीड अनिल कुमार, विकास वाजपेई, श्रीनाथ शाह, सागर कुमार ने किया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि संजय पासवान, इमाम अली चिंटू व अच्छी खासी संख्या में शिक्षिका एवं स्कूली बच्चे और उपस्थित थे।