रणनीति

*जन सुराज के प्रति काफी उत्साहित हैं महिलाएं – रेखा सोरेन*

 

*प्रशांत किशोर की सोच को आंगन तक पहुंचाने में जुटे महिला*

*  जन सुराज कार्यालय पटना में महिला संगठन की बैठक को संबोधित करते रेखा सोरेन।*

श्रुति मिश्रा/ आधी आबादी की भूमिका आज़ के बदलते सामाजिक – राजनीतिक परिवेश में महत्वपूर्ण हो गई है और जन सुराज इसके लिए उचित व सहज प्लेटफार्म है। जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के प्रणेता प्रशांत किशोर ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में चालीस महिलाओं को मैदान में उतारने की घोषणा कर आधी आबादी को सम्मानित किया है। इससे महिलाओं में काफी खुशी और उत्साह है।उक्त बातें आज़ पटना के पाटलिपुत्र कालोनी स्थित जन सुराज मुख्यालय में आयोजित महिलाओं की बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती रेखा सोरेन ने कही। उन्होंने महिला नेताओं से अपने -अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने,बूथ कमेटी, वार्ड कमिटी, पंचायत कमिटी गठित करने,हर घर जन सुराज की सोंच को पहुंचाने की अपील की। उक्त जानकारी आज़ यहां जारी एक बयान में जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने दी। श्री ठाकुर ने बताया कि इस बैठक में दर्जनों विधानसभा क्षेत्र से महिलाएं बड़ी संख्या उपस्थित थीं । इनमें अधिकांश संघर्षशील महिला नेता शामिल थी जो जन सुराज के पहले विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज की महिलाओं को जागरूक करने और उसके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। बैठक को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर, जन सुराज फाउंडेशन के सीईओ रोनाल्ड इब्राहिम, कर्नल जे पी सिंह, डाक्टर संजय कुमार, डाक्टर संजना, पूनम पासवान, भारती देवी, वृन्दा जी, सुश्री वन्दना, सरला सिन्हा समेत अनेक महिला नेताओं ने संबोधित किया। इन सभी ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की विचारधारा को घर घर ले जाने और बिहार के बदलने के अभियान में अपनी ताकत झोंक देने का संकल्प लिया।‌सभी वक्ताओं ने जन सुराज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने की जरूरत जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button