अपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : धर्मशाला रोड से लोगो के सहयोग से पुलिस ने छिनतई गिरोह के सदस्य को किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर के धर्मशाला रोड से लोगों ने शुक्रवार को लोगो के सहयोग से छिनतई गिरोह के एक सदस्य को सदर पुलिस ने पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी बंगाल के फटाफुकुर का रहने वाला है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। आपको बताते चलें कि बहादुरगंज निवासी संवेदक नकिस इमाम धर्मशाला रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा से रुपए निकासी के लिए अपने कार से आये थे। 3 लाख 40 हजार रुपये निकालकर बैग में रुपये रखकर वे अपने कार की ओर जा रहे थे। उन्होंने बैग को कार में रखा। तभी आरोपी युवक वहां पहुंच गया और संवेदक से यह कहने लगा कि आपका नीचे कुछ गिर गया है। संवेदक जमीन में नीचे देखने लगें। तभी आरोपी युवक रुपये कार से निकालकर फरार होने लगा।तभी वहां से पैंथर की टीम भी गुजर रही थी। पीड़ित नकिस ने अपनी साहस का परिचय देते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया। इतने में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी को पकड़ कर थाना लाया गया। पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रूपक ग्वाला, पिता-मिसरी लाल ग्वाला, साकिन फाटापुकूर के साथ बाइक मे मनोज ग्वाला व दो लोग किशनगंज आया था। सदर पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button