District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, साफ सफाई को लेकर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

अररिया/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम इनायत खान ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने स्कूल के क्लासों में जाकर शैक्षणिक कार्यों का निरीक्षण एवं कक्षा की गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया गया। साथ ही साथ शिक्षक एवं बच्चों के साथ संवाद भी किए। जिलाधिकारी इनायत खान ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने एवं नियमित रूप से क्लांस आने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही साथ शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन, विद्यालय का रख-रखाव के संबंध में प्रधानाध्यापक से गहन जानकारी प्राप्त की। मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया है कि विद्यालय में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति तथा पठन-पाठन का कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराने एवं साफ सफाई को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button