अपराधब्रेकिंग न्यूज़

भोजपुर-हत्या के अभियुक्तों की गिरफ्तारी से खुला ट्रैक्टर चालक हत्या का राज, हत्या में प्रयुक्त कांटा भी बरामद।…

गुड्डू कुमार सिंह –बड़हरा थाना अंतर्गत नथमलपुर गांव में 20 मार्च की रात्रि के पहर गोलीबारी कर दहारू बिंद के लड़का भवानी विन्द की हत्या कर दिया गया था। साथ ही खेदन बिंद को गोली मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। इस हत्याकांड में 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया। इन नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीपीओ हिमांशु कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया  हत्या के नामजद अभियुक्तो में अरविंद कुमार सिंह पिता जीतू सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह, नेपाली सिंह उर्फ भूषण सिंह पिता भोला सिंह, सूरज सिंह पिता संजय सिंह ,गोपाल सिंह पिता संजय सिंह एंव अरविंद सिंह उर्फ अपने पिता शिव प्रसन सिंह को गिरफ्तार किया गया। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त अरविंद सिंह ने ट्रैक्टर चालक को गोली मारने की बात भी स्वीकार किया । ट्रैक्टर चालक हत्याकांड में प्रयुक्त देसी कांटा गिरफ्तार अभियुक्त अरविंद सिंह के निशानदेही पर मुर्गा फार्म से बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!