
नवेन्दु मिश्र :-
हस्तकरघा दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पलामू अध्यक्ष सीटू गुप्ता की अध्यक्षता में हथकरघा दिवस पर सूत कातने वाली बहनों को अंग वस्त्र से सम्मानित कर खादी ग्राम उद्योग की बहनों के साथ मनाया गया। खादी के व्यवसाय कार्यों में जुड़ कर, हम किस प्रकार से अपनी अर्थव्यवस्था को सुधार सकते हैं और महिलाओं स्वावलंबी हो सकते हैं। हैंडलूम अपनाएं संस्कृति बचाएं, हमें हैंडलूम से प्यार है हैंडलूम हमारा गौरव है, संस्कृति की पहचान, हैंडलूम के परिधान , इस प्रकार के स्लोगन के साथ सड़कों पर महिलाओं के साथ आगे बढ़ते हुए रोड से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रीना किशोर, उषा माखारिया, उपाध्यक्ष, सुमीता सिंह, सुमन गुप्ता , रेखा सिंह अनेकों महिला बहने उपस्थित थीं