ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़योजनाराजनीतिराज्यविचार

हम सब ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर के आंदोलनरत रहती है – कर्मवीर

केवल सच – पलामू
मेदनीनगर – भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश के प्रमंडलीय स्तरीय कार्यकर्ता बैठक मेदिनीनगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सम्पन्न हुआ। सांगठनिक दृष्टि से पलामू प्रमंडल के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय जी उपस्थित रहे
मंच का संचालन प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह जी ने किया।
इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा हम सब ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो हमेशा जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलनरत रहती है। हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो पार्टी निरंतर देश हित के कार्यों में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी यदि चाहती तो बहुत पहले सत्ता में आ जाती। परंतु हमारी पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता में आना नहीं था। हमारी पार्टी का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को जागृत करना एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ना रहा है। और हमारी पार्टी उसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए निरंतर लगी हुई है। जिसमें हमें भी अपना संपूर्ण योगदान देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने हमें मौका दिया है समाज और देश हित में कार्य करने का और हमें इस मौके को गवाना नहीं है। आप निरंतर पार्टी कार्यों के साथ-साथ जनहित के कार्यों में लगे रहें। केंद्र सरकार के सभी विकास योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाएं।
प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है साथ ही यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रदेश की जनता राज्य और केंद्र दोनों जगह पुनः बीजेपी की डबल इंजन की सरकार बनाना चाहती है। जिसके लिए हम कार्यकर्ताओं को पुरजोर तैयारी करनी है।
धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री श्याम बाबू ने किया।
मौके पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम , चतरा सांसद सुनील सिंह , प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह, जिलाध्यक्ष पलामू विजय नंद पाठक, जिलाध्यक्ष गढवा ओमप्रकाश केसरी,चतरा के जिलाध्यक्ष अशोक ,चतरा जिला प्रभारी विपिन बिहारी सिंह, पलामू जिला प्रभारी विनय जायसवाल, डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया ,पाटन छतरपुर विधायक पुष्पा देवी , पांकी विधायक डॉ शशि भूषण मेहता , पूर्व सांसद मनोज कुमार एवं बृजमोहन राम,पूर्व विधायक सत्येंद्र तिवारी, प्रकाश राम एवं गिरिनाथ सिंह, मेदिनीनगर मेयर अरुणा शंकर एवं डिप्टी मेयर मंगल सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे, प्रेम सिंह, विनोद सिंह, डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम ओझा, मुकेश निरंजन सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी,जिला परिषद उपाध्यक्ष टूटू सिंह, अविनाश वर्मा,प्रभात भुइयां,जवाहर पासवान,विजय ओझा, दुर्गा जोहरी, अरविंद गुप्ता,अरविंद सिंह,सुनील पासवान, रामचंद्र यादव,धर्मेंद्र उपाध्याय,ज्योति पांडे,जितेंद्र तिवारी, रूपा सिंह,लवली गुप्ता,सीटू गुप्ता, धीरेंद्र दुबे मनोज दुबे, मीडिया प्रभारी संटू सिंह एवं नवेंदु मिश्र , संजय सिंह ,संतोष पांडे ,विजय पाठक, अजीत प्रसाद ,सुनील पांडे ,अविनाश सिन्हा छोटू, सुशील ठाकुर प्रेम सागर सिंह समेत पलामू प्रमंडल वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहें

Related Articles

Back to top button